चटपटा आलू भरवा शिमला मिर्च (Potato Stuffed Capsicum)

चटपटा आलू भरवा शिमला मिर्च (Potato Stuffed Capsicum)

आसान तरिके से बनाये चटपटा आलू भरवा शिमला मिर्च ! ( Easy way to make spicy POTATO STUFFED CAPSICUM )

आलू भरवा शिमला मिर्च बहुत ही लजीज रेसिपी है। यह सभी को पसंद होता है और काफी फयदेमंद भी होता है। आप इसे जब चाहे तब बना सकते है पर सामांतः यह डीनर या लन्च मे खाया जाता है। आप इसे बच्चो के टिफिन मे भी दे सकते है। यह बच्चो को भी काफी पसंद आता है। आप इसे बहुत ही आसानी से बना सकते है। इसे बनाना बहुत ही सरल है। आज मै आपको आलू भरवा शिमला मिर्च बनाने का नया तरीका बतऊंगी। चलिए आज की रेसिपि शुरु करते है।

आवश्यक सामग्री ‌‌‌ ( Ingredients Required ) 

1. शिमला मिर्च ( 2 मध्यम आकार के)
2. आलू ( 4 उबले हुए ) 
3. हरि मिर्च ( 2 बारीक कटी हुई )
4. प्याज़ ( 1 बारीक कटा हुआ ) 
5. तेल ‌‌ (4 चम्मच )
6. साबुत धनिया ( 1/2 चम्मच ) 
7. अदरक लह्सुन का पेस्ट ( 1/2 चम्मच )
8. गरम मसाला ( 1/2 चम्मच ) 
9. लाल मिर्च पाऊडर ( 1/2 चम्मच) 
10. हल्दी ( 1/2 चम्मच )
11.  हींग ( 1 पिंच ) 
12. आमचुर पऊडर ( 1/2 चम्मच )
13. ज़ीरा ( 1/4 चम्मच )
14. सौफ ( 1/4 चम्मच ) 
15. हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ )

भरावन बनाने की विधि ( STUFFING) 

भरावन बनाने के लिये चार मिडियम साईज़ के उबले हुए आलू लेंगे। आलू को छील के मैस कर लेंगे। आलू को मैस करते समय ध्यान दे कि आलू के बहुत बडे टुकडे भी ना हो और बहुत बारीक भी ना हो। अब मध्यम  फ्लेम पर एक पैन रखे और उसमे 2 छोटे चम्मच तेल डाले और उसे गरम कर ले। अब उसमे एक चौथाई छोटे चम्मच ज़ीरा और एक चौथाई छोटे चम्म्च सौफ डाले। जब ज़ीरा और सौफ चटकने लगे तो उसमे दो बारीक कटी हुई हरि मिर्च और एक चुट्की हींग डाले। अब उसमे क्रस किया हुआ सबुद धनिया डालकर खडे मसालो को थोडा भुन ले। अब इस मसाले मे एक बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल दे और उसे ह्ल्का गोल्डेन ब्राऊन होने तक भुने। अब इसमे लेह्शुन और अदरक का पेस्ट डालकर उसे थोडा चलाये। अब इसमे आधा छोटे चम्मच हल्दी पाऊडर, आधा छोटे चम्मच लालमिर्च पऊडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला डालकर अच्छी तरह भुन ले। ज्यादा से ज्यादा एक मिनट तक मसालो को भुनने के बाद अब उसमे मैस किए हूए आलू को डाल दे। अब अपने स्वादानुशार नमक डाल दे और इसे करीब 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाये। अब गैस का फ्लेम बंद कर दे और इसमे आधे छोटे चम्मच आमचुर पाऊडर तथा बारीक कटी हुइ हरी धनिया डाल दे। अब हमारा भरावन तैयार है। चलिये अब इसे शिमला मिर्च मे भरकर अपनी रेसिपि तैयार कर लेते है।  



आलू भरवा शिमला मिर्च तैयार करने की विधि ( Method of preparing potato stuffed Capsicum ) 

उक्त बनाये गए भरावन को थोडा ठ्न्ढा होने के लिये छोद दे। अब 2 शिमला मिर्च ले, उसको बीच मे से होल करके उसके अंदर का बीज़ निकालकर शिमला मिर्च को एक खोखले कप जैसा बना ले। भरावन ठन्ढा होने पर उसे चम्मच की सहायता से दबा- दबा कर शिमला मिर्च मे अछ्छे से भर दे। अब हमारी स्टफिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब हम इसे पका लेंगे।



अब फ्लेम पे एक पैन रखे। अब पैन मे 3 चम्मच तेल डाले और उसे थोडा गरम होने दे। अब फ्लेम को लो पे कर दे। अब गरम तेल मे आलू भरवा शिमला मिर्च को डाल दे और उसे धीमी आंच पे ढक के पकाये। उसे 2-2 मिनट पर पलटते रहे। आलू भरवा शिमला मिर्च जब चारो तरफ से पक जाये तब फ्लेम को बंद कर दे। अब हमारा चटपटा आलू भरवा शिमला मिर्च बन कर तैयार है। अब इसे एक प्लेट मे निकाल ले। इसे हम चपाति या किसी भी पराठे के साथ गरमागरम सर्व कर सकते है। 



 सुझाव ( SUGGESTION)

आलू भरवा शिमला मिर्च के स्टफिंग मे साबूत धनिया व सौफ क्रश करके डालने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है और यह बहुत ही स्वादिस्ट और चटपटा लगता है। 

समय(Time) : 30 मिनट









8 टिप्‍पणियां: