PRIYA'S PAKSHALA

HAR PAL EK ' NAYA TASTE
Priya Tripathi

 बारे मे


नमस्कार! प्रियाज पाकशाला मे आपका स्वागत है। मेरे वेब्साइट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्मेरे ब्लौग्स मे मै आपसे कई ताजा, स्वस्थ, परिवार के अनुकूल तथा प्रमाणिक व्यंजन साझा करुंगी।

प्रिया के बारे मे

 मेरा नाम "प्रिया त्रिपाठी" है। मै "प्रियाज पाकशाला" वेब्साइट की होस्ट हूँ। ।
मुझे बचपन से ही खाना बनाना बेहद पसंद था। 10 साल कि उम्र मे मैने अपनी मा और दादी से कुकिंग सिखने की शुरुवात की।वो मुझे पारम्परिक रेसिपिज बनाना सिखाती थी और मै हमेशा उसमे कुछ नया फ्लेवर और टेक्सचर देने कि कोशिश करती जो कि सबको काफी पसंद आता। धीरे धीरे मेरी कुकिंग मे दिल्चस्पी बढ्ती चली गयी। जब मेरे पास मोबाईल फोन आया तब मैने कुकिंग ब्लौग्स और व्लौग्स देखना शुरु किया और मेरी रुचि इसमे और बढ्ती चली गई फिर एक दिन मेरे एक चचेरे भाई ने मुझे ब्लौग्स बनाने का सुझाव दिया। तब मैने इस पर विचार किया और मै सहमत हो गई।


पाकशाला के बारे मे। 

प्रिया पाकशाला का खोलना मेरे और मेरे जीवन के लिए नया मुकाम है। मुझे जितना आनंद अपने रेसिपी को बनाने मे आता है उससे दोगुना आनंद इसे साझा करने मे। जब मैं अपने रेसिपी का पोस्ट लिखती हूँ तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं उसे और भी अच्छा बना रही हूँ। एक कुछ अलग से फिलिंग महसुश होती है। और अंततः जब बन कर तैयार होता है तो उसी रेसिपी का मुझे कुछ स्वाद मालूम पड़ता है। हो सकता जब आप मेरे ब्लॉग पोस्ट को पढ़ रहे हो तो कुछ साधारण सा लगता हो, लेकिन मेरे लिए हमेशा एक नई रेसिपी लगती है। मेरी कोशिश यही है की मैं कैसे अपने साथ आपको भी अपने घर पे आसान और नए तरीके से किसी रेसिपी को बनाया जा सकता है, बता पाऊँ ।  ये मेरा वादा है कि जब आप मेरे ब्लॉग पोस्ट को पढ़ेंगे तो आपको भी ऐसा लगेगा कि इस रेसिपी को बनाने मे कोई कठिनाई नहीं है। 

                                                                                                                



                                                                                                                           धन्यवाद