ईमली के चटनी की रेसिपि ( Recipe of SWEET TAMARIND CHUTNEY)

ईमली के चटनी की रेसिपि ( Recipe of SWEET TAMARIND CHUTNEY)


इमली की मिठी चटनी (Sweet Tamarind Chutney)

 इमली का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। इमली का इस्तेमाल कई राज्यों में मसालों के रूप मे किया जाता है। हम कई सारे व्यंजनों में इसका इस्तेमाल करते हैं जैसे चाट, गोलगप्पे,साम्भर आदि। इमली हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इमली के सेवन से हमारे शरीर में रक्त संचार सही रहता है और आयरन की मात्रा में सही रहती है। 

 इमली का स्वाद भले ही खट्टा होता है पर इसकी चटनी काफी मीठी होती है।  इमली की मिठी चटनी हमारे भारतीय खाली को पूर्ण करता है।  यह बच्चों को बहुत ही पसंद होता है। आप इसे किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं जैसे समोसे, कचोरी, पकौड़ी आदि। आप इसे काफी दिन तक स्टोर कर सकते हैं।  तो चलिए इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं। 

आवश्यक सामग्री (Ingredients Required)

1. इमली (50 ग्राम)

2. गुड़ (500 ग्रा.)

3. साबूत जीरा (1/4 चम्मच)

4. तेजपत्ता (2)

5. लाल मिर्च पाउडर (1/2 चम्मच)

6. गरम मसाला पाउडर (1/4 चम्मच)

7. जीरा पाउडर (1/4 चम्मच)

8. इलाइची पाउडर (1/4 चम्मच)

9. हिंग (1 पिंच)

10. सूखा फल ( कटा हुआ नारियल, मखाना, काजू, बादाम, किशमिश आदि)

11. मूंगफली दाना (25 ग्राम)

12.  तेल (2 चम्मच)

13. घी (1 चम्मच)

14. सॉफ (हल्का दर्दरा कूटा हुआ)

15. सफेद नमक ( स्वादानुसार)

16. काला नमक (2 पिंच)

इमली की मिठी चटनी बनाने की विधि 

 एक बर्तन में 2 कप पानी ले और उसमें इमली को 2 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दे। 2 घंटे बाद पानी में ही इमली को हाथों की मदद से अच्छी तरह मसल ले और एक छन्नी से छानकर इसके बीज और खुज्जे को अलग कर ले। अगर इमली का पल्प गाढा लगे तो आप इसमें एक कप के करीब पानी डाल सकते हैं।

अब मीडियम फ्लेम पर एक कड़ाही रखें और उसमें मूंगफली के दाने को अच्छी तरह भुन ले और उसका छिलका उतारकर उसे हल्का हल्का तोड़ दे। अब उसी कड़ाही में एक चम्मच घी डालें और सभी सूखे फलों को इसमें हल्का सा भुन कर एक बर्तन में निकाल ले।

अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डाले और उसे थोड़ा गर्म होने दे। अब इसमें साबूत जीरा, तेजपत्ता, हिन्ग डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भुने। अब इसमें इमली के पल्प को डाल दे और इसे मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़, मूंगफली के दाने, सारे सूखे फल, जीरा पाउडर, सौंफ, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सफेद नमक, काला नमक डालकर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद इलायची पाउडर डालकर मिला ले और अब फ्लेम को बंद कर दे।  अब हमारी इमली की मीठी चटनी बनकर तैयार है। अब आप इसे किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं।

सुझाव   

1. ध्यान रहे चटनी को हल्का गाढा होने तक ही पकाएं क्योंकि यह ठंडी होने के बाद जमकर और गाढी हो जाती है।  

2. रेड फूड कलर इसमें ऑप्शनल है अगर आप डालना चाहे तो डाल सकते हैं।    

3. आप इसमे हल्का चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


                          

                             मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!

                            ऐसी और भी  रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 

                            आप अपनी डीमांड कॉमेंट मे जरूर बताए !!




17 टिप्‍पणियां:

  1. Wow looks mouth watering I love eating chutney thank for recipe

    जवाब देंहटाएं