चने के दाल की कचरी कैसे बनाए ( CHANA DAAL KACHARI)

चने के दाल की कचरी कैसे बनाए ( CHANA DAAL KACHARI)

 

कचरी की रेसिपी (kachari ki recipe


बारिश के दिनो मे अगर गरमागर्म पकौड़िया मिल जाए तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है।  वैसे तो पकौड़िया हर समय पसंद आती हैं पर बारिश के मौसम मे पकौड़ी खाने का अलग ही मजा होता है। हम हर सिज़न के सब्जियो से अलग अलग तरिके की पकौड़िया बनाते है लेकिन आज हम चने कि दाल कि कचरी बनाएगे जो सभी को और भी पसंद आएगा।

चने दाल की कचरी उत्तर पूर्वी भारत की डिश है। उत्तर प्रदेश और बीहार मे यह काफी प्रचलित है। लोकल्स को तो यह पसंद होता ही है पर बाहरी लोग भी इसका सेवन करने से पिछे नही हटते। इसका क्रंच सबको अपनी ओर आकर्शित कर लेता है। यह उपर से जितना कुरकुरा होता है अंदर से उत्ना ही नर्म और स्वादिस्ट। शाम के नास्ते के लिए मेरे हिसाब से यह सबसे श्रेष्ठ है। तो चलिए चने दाल की कचरी बनाना शुरु करते है। 

आवश्यक सामग्री 

1. चने की दाल (कप)

2. चावल (चम्मच)

3. बारीक कटा हुआ प्याज़ (2)

4. बारीक कटा हुई हरी मिर्च (2)

5. जीरा पाऊडर (1/4 चम्मच)

6. हल्दी पाऊडर (1/4 चम्मच)

7. लाल मिर्च पाऊडर (1/4 चम्मच)

8. गरम मसाला पाऊडर (1/4 चम्मच)

9. आमचूर पाऊडर (1/4 चम्मच)

10. धनिया पाऊडर (1/4 चम्मच)

11. हिंग (2 पिंच)

12. बारीक कटा हुआ हरा धनिया

13. नमक (स्वादानुशार)

14.तेल (150 मि.लि.) 

 चने के दाल की कचरी बनाने की विधि

चने के दाल की कचरी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चने की दाल और 2 चम्मच चावल को पानी मे भीगोकर 5-7 घंटे के लिए रख दे। 5-7 घंटे बाद इसे पानी से निकाल कर अच्छे से छान ले। अब इसे मिक्सी मे दर्दरा पीस ले। पीसने के बाद इसे एक बर्तन मे नीकाल ले। अब इसमे बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी पाऊडर, जीरा पाऊडर, लाल मिर्च पाऊडर, धनिया पाऊडर, आमचूर पाऊडर, गरम मसाला पाऊडर, 2 पिंच हिंग, स्वादानुशार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दे। मिक्सचर तैयार है। अब इसे तल लेंगे। 

अब कड़ाही या पैन मे 150 मि.लि. तेल डालकर मिडियम फ्लेम पर गर्म होने दे। अपने हथेलियो पर पानी लगाकर थोड़ा सा मिक्स्चर हाथ मे ले, उसे गोलाकार करते हुए चिपटा कर दे। अब उसे तेल मे डालकर फ्लेम को लो कर दे। अब कचरी को गोल्डेन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करे। अब कचरी को तेल से बाहर निकाल ले। इसी प्रोसेस से सारी कचरिया बना ले। 

अब हमारी चने के दाल की कचरी तैयार है। आप इसे गरमागर्म चाय या किसी भी तीखी-मिठी चटनी के साथ सर्व कर सकते है।  

सुझाव

1. आप इसे डीप फ्राई ना करके शैलो फ्राई भी कर सकते है। 

2. हिंग का प्रयोग अवश्य करे, ये पाचन मे बहुत मदद करते है। 

3. मिक्स्चर मे नमक बनाने के ठीक पहले डाले, पहले से ना डाले।

4. कोशिश करे कि मिक्स्चर को पानी डाल कर ना पीसे, इससे मिक्स्चर गीला हो जाएगा और चने दाल की कचरी बनाने मे दिक्कत होगी।


 

                                  मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!

                                ऐसी और भी  रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 

                                  आप अपनी डीमांड कॉमेंट मे जरूर बताए !!


                                                                      

11 टिप्‍पणियां:

  1. https://www.instagram.com/reel/CQ0yLtInh5s/?utm_medium=copy_link
    Apko itna sab likhne me time lagya hai to is video ko dekhe

    जवाब देंहटाएं
  2. उत्तर
    1. यही करने का प्रयास है। आप बस निरंतर हमारे साथ बने रहे और अपनी प्रतिक्रिया देते रहे। धन्यवाद!!

      हटाएं
  3. https://www.instagram.com/reel/CQ0yLtInh5s/?utm_medium=copy_link

    जवाब देंहटाएं