गुलाब जामुन ! sweet dish

गुलाब जामुन ! sweet dish

 

रसीले गुलाब जामुन

गुलाब जामुन मिठाईयो मे श्रेस्ठ माना जाता है। भारत मे यह बहुत लोकप्रिय है। चाहे गली का छोटा सा होटल हो या फाइव स्टार रेस्टरौंट गुलाब जामुन हर जगह मिल जाता है। और इसकी डिमांड तो हमेशा ही रहती है। कोई भी फंक्सन हो, चाहे शादी हो या त्योहार गुलाब जामुन खाने का इन्तजार तो हम करते ही हैं। गुलाब जामुन को दो उंगली से पकड़ कर गप से मुह मे डालकर दबा लेना ताकी किसी को पता ना चले, यह अनुभव तो बचपन मे सब ने किया ही होगा। आज हम घर पर एकदम आसानी से शुद्ध गुलाब जामुन बनायेंगे। तो चलिए शुरु करते है।

आवश्यक सामग्री 

1. गुलाब जामुन पाऊडर ( 500 ग्रा.)

2. चीनी ( 3 कप )

3. ईलाईची (1/4 चम्मच)

4. तेल (2 कप) 

5. दूध (1/2 कप)

6. नीम्बू (3-4 बूंद) 

गुलाब जामुन बनाने की विधि 

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे पतीले मे 3 कप चीनी ले और उसमे 3 कप पानी डालकर मिडियम फ्लेम पर पका ले। जब चीनी पानी मे अच्छी तरह घुल जाए तब इसमे 3-4 बूंद निम्बू और 1/4 चम्मच ईलाईची पाऊडर डाल दे। करीब 5 मिनट तक पकाने के बाद चासनी को तर्जनी उंगलि पर रखकर अंगुठे से चिपका कर जांच ले। अगर चासनी चिप-चिप करे और उंगलियो पर चिपके तब हमारी चासनी तैयार है।

अब गुलाब जामुन पाऊडर को एक थाली मे निकाल ले। उसमे दूध के कुछ छिटे डालटे हूए एक नर्म डो लगा ले। अब अपनी हथेली पर घी लगते हुए डो की एक साईज की गोलिया बना ले। ध्यान रहे गोलिया कही से भी क्रैक ना हो।

अब एक पैन मे 2 कप तेल डाल दे और मिडियम फ्लेम पर रख कर गर्म होने दे। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमे एक गोली डाले और अगर गोली तैरकर रंग बदले बिना उपर आ जाए तो समझ ले की तेल का तापमान गोलिया तलने के लिए एकदम सही है। अब फ्लेम को लो कर दे। अब तेल मे 4-5 गोलिया डाल दे और इसे धीरे-धीरे चलाते हुए एक कर्छी की मदद से तेल को गोलियो के उपर उपर डालते रहे। एसे सुनहरा भूरा होने तक तले। धीरे-धीरे सारी गोलियो को तेल मे से निकाल ले। ऐसे ही सारी गोलियो को तल ले। 

अब इन गोलियो को हल्के गर्म चासनी मे डाल दे और लगभग 2 घंटे तक इसे चासनी मे भीगा रहने दे। अब हमारा गरमागरम, शुद्ध और स्वादिस्ट गुलाब जामुन तैयार है। अब आप इसे किसी को भी सर्व कर सकते है। आप इसे करीब एक हफ्ते के लिए स्टोर भी कर सकते है।

सुझाव

1. गुलाब जामुन के डो को बहुत ना गूंथे वरना गुलाब जामुन सख्त बनेंगे। 

2. चासनी मे निम्बू का रस डालने से हमारी चासनी जमेगी नही। 

                              मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!

                              ऐसी और भी  रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 


8 टिप्‍पणियां: