रसीला पुआ की रेसिपी ( Rasila Pua ki recipe )

रसीला पुआ की रेसिपी ( Rasila Pua ki recipe )

रसीला पुआ कैसे बनाते हैं? 





पुआ! एक राजस्थानी व्यंजन है और उत्तर भारत मे बनाया जाने वाला बहुत ही फेमस व्यंजन है जिसे आप जब चाहो आसानी से अपने घर पर बना सकते है। अगर आप मीठा खाने के शौखीन है तो रसीला पुआ आपके लिए एक परफेक्ट व्यंजन है। अगर बात करू मैं अपने घर की तो जब किसी को रसीला पुआ खाने का मन होता है तब मा हमेशा बनाने के लिए मान जाती है पर अगर कोई खास दिन हो जैसे होली, दिवाली, रक्षाबंधन तो मेरी मा मुझे याद करना नहीं भूलती। मैंने रसीला पुआ बनाना मा और दादी से ही सीखा है। जैसे मैंने सिखा है वैसे ही मै आज आपको सिखाउंगी।कम सामग्री से मजेदार रसीला पुआ। तो चलिए शुरु करते है। 

रसीला पुआ की सामग्री 

1. मैदा (1 कप)

2. सूजी (1/2 कप)

3. चीनी (1/2 कप)

4. तेल (100 ग्रा.)

5. दूध (250 ग्रा.)

6. सूखा फल (काजू, बादाम,आदि)

7. इलायची पाउडर (1/4 चम्मच)

8. गड़ी का बूरादा

चासनी की सामग्री

1. चीनी (250 ग्रा.)

2. पानी (250 ग्रा.)

3. यैलो फूड कलर (1 पिंच)

रसीला पुआ बनाने की विधि


सबसे पहले 250 ग्रा. दूध में 1/2 कप चीनी को घोल ले। अब रसीले पुए का बैटर बना लेते हैं। बैटर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में 1 कप मैदा, आधा कप सूजी और 1/4 चम्मच इलायची पाउडर डाल ले। अब चीनी मिले दूध को इसमे डालते हुए अच्छे से फेट ले । ध्यान रहे बैटर नही ज्यादा गाढा होना चाहिए नही ज्यादा पतला। अब इस बैटर को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब एक पतीले मे 250 ग्रा. चीनी में 250 ग्रा. पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर रख दे। इसे चम्मच की मदद से चलाते रहे। अब इसमें तीन से चार ड्रॉप नींबू का रस और येलो फूड कलर डाल दे। जब चीनी पानी में अच्छी तरह घुल जाए तब उंगलियों की मदद से चासनी की कंसिस्टेंसी चेक कर ले। अब अगर चासनी चिपचिपी हो गई हो तो फ्लेम को बंद कर दे।


अब मीडियम फ्लेम पर एक पेन या कढ़ाई रखे। अब उसमें 100 ग्रा. तेल डालें। अब बैटर को चेक कर ले अगर बैटर बहुत ज्यादा गाढा हो गया हो तो उसमें थोड़ा सा और दूध डालकर फैट ले। तेल गर्म हो जाए तो करछी की मदद से बैटर को गोलाकार में करते हुए तेल में डालें। अब फ्लेम को लो कर दे। अब इसे पलटते हुए दोनों तरफ से अच्छी तरह हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक सेक ले। इसी प्रोसेस से सारे पुए बना ले। अब इन पुओ को हल्के गुनगुने चासनी में डाल दे। हमारा रसीला पुआ बिल्कुल तैयार है। अब ड्राई फ्रूट्स और गड़ी के बुरादे से गार्निशिंग करके इसे गरमागर्म सर्व करे।


सुझाव 

1. अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं या ज्यादा मीठा खाना पसंद नही करते हैं तो आप पूए बिना चाशनी में डाले भी खा सकते हैं।

2. इसे बहुत ज्यादा गर्म तेल में ना तले नहीं तो यह बाहर से जल जाएगा, अंदर से कच्चा रह जाएगा और इसका सेप भी खराब हो जाएगा।

3. फूड कलर इसमें बिल्कुल ऑप्शनल है अगर आप चाहें तो स्किप भी कर सकते हैं।

4. चाशनी में नींबू का ड्रॉप डालने से चासनी क्रिस्टलाइज नहीं होगी।

5. आप इसे करीब 1 हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

                                   मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!

                               ऐसी और भी  रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 

                                आप अपनी डीमांड कॉमेंट मे जरूर बताए !!


 

16 टिप्‍पणियां:

  1. Bahut accha Kar rhi ho beti...
    Hamara ashirwaad aur samarthan hamesha tumhare sath hai...

    जवाब देंहटाएं
  2. Ku6 shabdo me maja aya dekh kar
    Aise hi taraki ki bulandiyo ko chuye
    Aur ha khush rahoye

    जवाब देंहटाएं