स्वदिस्ट दाल पिठ्ठी

स्वदिस्ट दाल पिठ्ठी

 दाल पिठ्ठी की आसान रेसिपि (Easy Recipe of Daal Piththi)

दाल पिठ्ठी एक पारम्परिक व्यंजन है जो कि मुख्यतः लोगो के घर बनाया जाता है। यह बहुत आसानि से कम समय मे बन जाता है। इसकी सबसे अच्छि बात यह है की आप इसे बहुत ही कम तेल मे बना सकते है। अगर शाम को कुछ हैवी नास्ता बन जाता है तो रात के खाने को थोड़ा हल्का और कम तेल मे बनाना पड़ता है। उस समय दाल पिठ्ठी बनाना बहुत ही सटीक होता है। चलिए दाल पिठ्ठी कि रेसिपि शुरु करते है। 

  आवश्यक सामग्री















1. दाल (1 कटोरी)
2. गेहूँ का आटा ( 2 कटोरी)
3. हल्दी (1 चम्मच)
4. मसाला (1/2 चम्मच)
5. जीरा (1/2 चम्मच)
6. हिंग (1 पिंच)
7. घी (3 चम्मच)
8. साबूत लाल मिर्च (2) 
9. हरा मिर्च (2 बारीक कटे हुए)
10. प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
11. टमाटर (1 बारीक कटा हुआ) 
12. लेहशुन की कलिया (4-5) 
13. नमक (स्वादानुशार)
14. अजवैन (1/2 चम्मच) 

दाल पिठ्ठी बनाने की विधि

दाल पिठ्ठी बनाने के लिये सबसे पहले दाल को 15 मिनट के लिए नौर्मल पानी मे भीगो कर रख दे। अब एक बर्तन मे 2 कटोरी आटा ले और उसमे 1/2 चम्मच अजवैन, 1/2 चम्मच हल्दी और स्वादनुशार नमक डालकर आटे को गूंथ ले। अब कूकर मे भिगोए हुए दाल को अच्छे से धुलकर डाले और उसमे 3 ग्लास पानी डाल दे। अब उसमे 1 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच हल्दी और स्वादनुशार नमक डाल दे। अब दाल को थोड़ा पकने दे जब तक दाल मे थोड़ा ऊबाल ना आ जाए। पीठ्ठियो को बनाने के अलग अलग तरीके मैने निचे फोटोज मे दिखाई है। आप अपने हिसाब से पीठ्ठीयो को बना ले।

 अब उबले हुए दाल मे पीठ्ठीयो को डाल दे। अब दाल मे एक चम्मच सूखा आटा डाल दे, इससे दाल पिठ्ठी गाढी बनती है। अब कूकर का ढक्कन बंद कर दे। याद रहे फ्लेम मिडियम ही रहना चाहिए। अब चार सीटी देने तक दाल पीठ्ठी को कूकर मे पका ले। कूकर के चार सीटी देने पर फ्लेम को बन्द कर दे। अब हमारी दाल पिठ्ठी बन चुकी है। अब इसका छौका तैयार करते है। 
अब फ्लेम पर एक कड़ाही रखे और उसमे दो चम्मच घी डाले। घी के गरम हो जाने पर उसमे 1/2 चम्मच जीरा और दो साबूत लाल मिर्च डाले। जीरा तड़क जाये तब उसमे 4-5 लेह्शुन की कलिया और 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाले। थोड़ा भुनने के बाद इसमे कटा हुआ प्याज डाले। प्याज के गोल्डेन ब्राउन हो जाने पर एक बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दे। अब इसमे हल्का सा नमक, एक चुटकी हिंग, 1/4 चम्मच हल्दी और 1/4 चम्मच मसाला डालकर अच्छे से भुन ले। अब हमारा छौका तैयार है। अब इसे दाल पिठ्ठी मे डालकर अच्छे से मिला ले। 
अब हमारी दाल पिठ्ठी एकदम तैयार है। आप इसे किसी भी सैलेड, चटनी, या आचार के साथ सर्व करे। ये सबको बहुत पसंद आएगा और ये बहुत ही आसानी से बन जाता है।

सुझाव

1. दाल पिठ्ठी के दाल मे थोड़ा सा आटा मिलाने से दाल पिठ्ठी गाढी बनती है। 
2. दाल मे हल्का सा तेल डालने से पीठ्ठी एक दुसरे मे चिपकती नही है। 


                      मेरे वेब्साईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
                      ऐसी  और भी रेसिपिज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !!
                        
 
 

4 टिप्‍पणियां: