आसान तरीके से बनाये नूडल मोमोज
नूडल मोमोज बहुत ही लोकप्रिय डिश है। इसे बहुत से तरीको से बनाया जाता है जैसे स्टीम्ड मोमोज, फ्राइड मोमोज आदि। हर कोई इसे बड़े ही चाव से खाता है। बच्चो को तो ये बेहद पसंद होता है। मेरी छोटी बहन से अगर मै पूछ लू कि आज नास्ते मे क्या बनाऊ उसका एक ही जवाब होता है - मोमोज। मोमोज कई प्रकार के बनते है जैसे सोया मोमोज, कैबेज मोमोज, मिक्स वेज मोमोज, पनीर मोमोज आदि। जैसे कि यह चाईनीज डिश है तो हम इसमे नूडल स्टफ करके नूडल मोमोज बनायेंगे। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है।
आवश्यक सामग्री
1. मैदा (2 कप)
2. मैगी (3 छोटे पैकेट)
3. प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
4. हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)
5. लह्शुन अदरक का पेस्ट (1/2 चम्मच)
6. मैगी मसाला (1 चम्मच)
7. नमक (स्वादानुशार)
8. वेनेगर (1/2 चम्मच)
9. टोमैटो सौस (1 चम्मच)
10. सोया सौस (1/2 चम्मच)
11. तेल (5 चम्मच)
स्टफिंग बनाने कि विधि
भगोने मे 2 ग्लास पानी डाले और उसे थोड़ा गरम होने दे। अब उसमे 1 चम्मच तेल डाल दे। पानी थोड़ा गरम हो जाए तो नूडल्स को उसमे डाल दे और एक मिनट के लिए उबाल ले। अब फ्लेम को बन्द कर दे। अब नूडल्स को एक छन्नी की सहायता से छान ले और उसे थंडे पानी से अच्छी तरह धुल ले। अब नूडल्स मे से पानी निकालकर नूडल्स को एक बर्तन मे रख ले। अब फ्लेम पर एक कड़ाही रखे और उसमे 2 चम्मच तेल डाल दे। तेल थोड़ा गरम हो जाए तो उसमे 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और 1 बारीक कटा हुआ प्याज डाले। जब प्याज़ हल्का भुन जाए तब उसमे अदरक लह्शुन का पेस्ट डाल दे। अब इसमे एक चम्मच मैगी मसाला और स्वादानुशार नमक डाल दे। अब इसमे नूडल्स को डालकर अच्छी तरह मसाले मे मिला ले। जब मैगी अच्छे से मिल जाए तब उसमे 1/2 चम्मच सोया सौस, 1/2 चम्मच वेनेगर और 1 चम्मच टोमैटो सौस डालकर अच्छे से मिला ले। एक मिनट तक भुनने के बाद फ्लेम को बन्द कर दे। हमारी स्टफिंग तैयार है अब इसे ठन्ढा होने दे।
मोमोज बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन मे 2 कप मैदा ले, उसमे आधा चम्मच नमक और 2 चम्मच तेल डाले। अब तेल और नमक को आटे मे अच्छे मिलाकर आटे का एक मुलायम डो लगा ले। अब आटे को ढककर 15 मिनट रेस्ट करने के लिए छोड दे। 15 मिनट के बाद आटे की एक साइज की छोटी-छोटी लोईया कर ले और उसे पूड़ी के आकार का बेल ले। अब नूडल को बीच मे रखकर किनारो से चूनट बनाते हुए नूडल मोमोज को मोड़ ले। ऐसे ही सारे नूडल मोमोज को मोड़ कर तैयार कर ले।
अब एक बड़े भगौने मे करीब 4 ग्लास पानी डालकर फ्लेम पर उबलने के लिए रख दे। अगर आपके पास मोमोज स्टीमर है तो आप उसमे नूडल मोमोज को स्टीम कर दे। यदि आपके पास मोमोज स्टीमर नही है तो एक जालीदार स्टील की छन्नी मे चारो तरफ अच्छी तरह तेल लगा ले और छन्नी से भगोने को पूरा कवर कर दे ताकी पानी का भाप बाहर ना निकले। अब छन्नी के उपर अपने नूडल मोमोज को अच्छे से सजा देंगे और उसे एक बर्तन से ढककर स्टीम होने देंगे जब तक की नूडल मोमोज ट्रांसपैरेंट ना हो जाए। जब मैदे का कलर बदल जाए, नूडल मोमोज ट्रांसपैरेंट दिखने लगे तब उसे छन्नी मे से निकाल ले। अब हमारा गरमागरम स्टीम्ड नूडल मोमोज तैयार है। आप इसे सौस या चटनी के साथ एंजौय करे। सुझाव
1. मैगी को पानी मे ज्यादा देर तक ना उबाले नही तो मैगी ज्यादा गल जाएगी और स्टफिंग मे दिक्कत होगी।
मेरे वेब्साईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
और भी रेसिपिज के लिए हमे फौलो जरूर करे !!
Apne itne kam samaan me itna behtareen maggi momos banana bata diya...
जवाब देंहटाएंसरलता और सुलभता ही हमारा उद्देश्य है।
हटाएं