शुद्ध बेसन और गेहू के आटे का स्वादिस्ट नमकीन चीला
नमकीन चीला एक पारम्परिक डिश है जो अक्सर शाम को नास्ते मे बनाया जाता है। नमकीन चीला एकदम नरम और मुलायम होता है इसलिये बच्चे और घर के बुजुर्ग भी इसे पसंद से खाते है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बहुत कम समय मे फटाफट बन भी जाता है। मेरी माँ मेरे लंचबौक्स मे जब भी मुझे नमकीन चीला देती तब मेरी खुशी का ठिकाना नही रहता। मैने नमकीन चीला बनाना अपनी दादी माँ से सीखा था। वो लोहे के तवा पे बहुत ही पतले लेयर वाले नमकीन चीले बनाती थी। मै भी आज आपको वैसे ही नमकीन चीले बनाना बताऊंगी।
आवश्यक सामग्री
1. बेसन (1 कप)
2. आटा (1 कप)
3. प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
4. दही (1/2 कप)
5. हरी मिर्च (2 बारीक कटा हुआ)
6. जीरा पाऊडर (1/2 चम्मच)
7. अजवैन (1/4 चम्मच)
8. हल्दी पाऊडर (1/4 चम्मच)
9. नमक (स्वादानुशार)
10. तेल (6 चम्मच)
नमकीन चीला बनाने की विधी
नमकीन चीला बनाने के लिए सबसे पहले चीले का बैटर बना ले। बैटर बनाने के लिए एक बर्तन मे 1 कप बेसन और 1 कप आटा ले। अब उसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, जीरा पाऊडर, हल्दी पाऊडर, हाथ से क्रश करके अज्वैन और स्वादानुशार नमक डाल दे। अब आधे कप दही मे आधा कप पानी डाल दे। अब इसे आटे मे थोड़ा-थोड़ा डालते हुए करीब 5 मिनट तक फेटते हुए एक पतला बैटर तैयार कर ले। अब इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दे।
अब गैस पर एक लोहे का तवा रखे और उसपर तेल डालकर एक प्याज़ से तवे को अच्छी तरह चारो तरफ से रब करते हुए साफ कर ले, इससे जब चीले बनाएंगे तब बैटर तवे पर चिपकेगा नही।
अब तवे को मिडियम फ्लेम पर गरम कर ले।अब तवे पर एक चम्मच तेल डाले, बैटर को कलछुल की मदद से तवे पर गोल गोल फैलाए। अब इसके चारो तरफ तेल डालते हुए पतले पलटे की मदद से निचे तवे से निकालते हुए उसे दुसरी तरफ पलट दे। अब इसे थोड़ा सुनहरा होने तक सेक ले। ऐसे ही सारे नमकीन चीलो को बना ले। अब नमकीन चीला बनकर तैयार है। अब इसे किसि भी सौस, चटनी, आचार और गरमागरम चाय के साथ परोसे।
सुझाव
1. पहला नमकीन चीला खराब होने पर घबराए नही। लोहे के तवे पर पहला चीला सबका चिपकता है पर उसके बाद तवा साफ हो जाता है फिर नही चिपकता।
2. अगर कलछुल से बैटर फैलाना कम्फर्टेबल ना लगे तो आप पानी लगाकर हाथ से भी बैटर फैला सकते है।
3. चीला हमेशा मिडियम फ्लेम पर ही बनाये।
4. मधुमेह के रोगियो के लिए नमकीन चीला बहुत कार्यशील है।
मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
ऐसी और भी रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !!
अच्छा बनाया है आपने। पर उतना अच्छा लिखा नहीं है। इसमे बहुत सारी गलतियाँ हैं।
जवाब देंहटाएंTesti tha
जवाब देंहटाएंI will try this recipe
जवाब देंहटाएंAchchha hai
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं