चटपटे, खट्टे-मिठे दही बड़े / दही भल्ले
दही भल्लो का नाम सुनते ही हमारे मुह मे पानी आ जाता है। क्यूकि ये चीज़ ही ऐसी है जो सबके मन को भाती है। कभी भी हम किसी के घर किसी फंग्सन मे जाते है, या किसी शादी विवाह मे जाते है तो दही भल्लो का इंतजार तो रहता ही है। त्योहार या पूजन तो इसके बिना हो ही नही सकता। है ना?
कभी कभी हमे अचानक दही भल्ले खाने का मन कर जाता है तो हमे रेस्टोरेन्ट्स या होटल जाकर खाना पड़्ता है जिसमे पैसे भी अधिक खर्च होते है और वो घर जैसा स्वाद भी नही मिल पाता। आज मै आपको एकदम आसानी से घर पर ही कम समय मे बेहद चटपटे दही भल्ले बनाना बताऊंगी। आपको यह काफी पसंद आएगा। इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरुरत नही है।
आवश्यक सामग्री
1. उरद दाल (250 ग्रा.)
2. दही (500 ग्रा.)
3. लाल मिर्च पाऊडर (2 छोटे चम्मच)
4. जीरा पाऊडर (2 छोटे चम्मच)
5. काला नमक (2 छोटे चम्मच)
6. सफेद नमक (1 छोटे चम्मच)
7. तेल (200 ग्रा.)
8. हिंग (2 चुटकी)
9. हल्दी (1/4 चम्मच)
10. चीनी (2 चम्मच)
खट्टा मीठा दही बड़ा बनाने की विधि
उरद की दाल को 5-7 घंटे के लिए भीगो दे। 5-7 घंटे के बाद उरद दाल को पानी मे से निकाल के मिक्सि मे पीस ले। कोशिश करे कि दाल मे पानी ना डाले। दाल को महीन पीस ले। अब इसमे एक छोटे चम्मच जीरा पाऊडर, एक छोटे चम्मच लाल मिर्च पाऊडर, 1/4 चम्मच हल्दी पाऊडर, 2 चुट्की हिंग, 1 छोटे चम्मच काला नमक और 1/2 छोटे चम्मच सफेद नमक डाले। इन सब मसालो को उरद दाल मे अच्छे से मिला दे और 10 मिनट तक हाथो से एक तरफ घुमाते हुए फेटे। अब हमारा मिक्स्चर तैयार है।
अब एक कराही मे 200 ग्रा. तेल डाले और तेल को मिडियम फ्लेम पर गरम होने दे। तेल गरम हो जाए तब उरद दाल के मिक्स्चर को गोल गोल करके तेल मे बड़ो को तल ले। ऐसे ही सरे बड़ो/भल्लो को तल ले।
अब 500 ग्रा. दही ले और उसको अच्छे से फेट ले। अब दही मे 1 छोटे चम्मच जीरा पाऊडर, 1छोटे चम्मच लाल मिर्च पाऊडर, 1/2 छोटे चम्मच काला नमक और 1/2 छोटे चम्मच सफेद नमक डालकर दही को कम से कम 5 मिनट तक फेट लेंगे। अब हमारा दही बड़े का दही बिलकुल तैयार है।
दही भी तैयार और बड़े भी!! तो अब दही बड़े/ दही भल्ले तैयार करते है।
अब बस अपने तले हुए मुलायम बड़ो को बनाए हुए चटपटी, खट्टी मिठी दही मे डाल दे और आधे घंटे के लिए इंतजार कर ले। तो लिजिए तैयार है आपका चटपटा और खट्टा मिठा दही बड़ा/दही भल्ला।
दही भी तैयार और बड़े भी!! तो अब दही बड़े/ दही भल्ले तैयार करते है।
अब बस अपने तले हुए मुलायम बड़ो को बनाए हुए चटपटी, खट्टी मिठी दही मे डाल दे और आधे घंटे के लिए इंतजार कर ले। तो लिजिए तैयार है आपका चटपटा और खट्टा मिठा दही बड़ा/दही भल्ला।
सुझाव
1. पिसे हुए उरद दाल कि छोटी सी गोली एक कटोरी पानी मे डाल दे। अगर गोली तैर के उपर आ जाती है तो उरद अच्छे से फेटा गया है।
मेरे वेब्साईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
२ ऐसी और भी रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें