आम का रस (Mango Milk Shake)

आम का रस (Mango Milk Shake)

रसीले आम का बना रस  (mango milk shake)                                                                                                 

पसीने और उमस  भरी इस गर्मी मे जी को राहत देने के लिए कुछ ठंढा पीना चाहते हैं तो हम लेकर आए हैं कुछ नया और घर पर आसानी से बनने वाले  मीठे आम का रस। 

जिसे आम तौर पर हम मैंगो मिल्क  शेक के नाम भी जानते हैं।  गर्मी का मौसम आते ही अपने चारों तरफ शहर हो या गाव हर तरफ आम दिखने लगता है। सशुआती मौसम मे आम का दिखना चेहरे पर एक खुशी का भाव उतपन्न  करता है। मई महीने से लेकर सावन तक महीने मे हम आम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 
बचपन मे जब कभी हमारे पापा , चाचा या दादा जी बाजार से आम लाते थे तो हमे रात का भोजन करने के बाद एक-2 सबको आम दिया जाता था।  और वो हमारे ऊपर डिपेंड करता था कि हम उसका सेवन कैसे करते थे। लेकिन अगर मैं अपने  बारे मे बात करू  तो मैं अपने आम को उस रात नहीं खाती थी। क्योंकि मेरे  बहने जब अपने-2 आम खा कर सो जाया करती थी तो सुबह ब्रश करने के बाद जो उनको दिखा-2 दिखा कर खाना होता था, उसमे  एक अलग ही मजा था। 
पर अब ऐसा नहीं है। बड़े होने के साथ हमने खाने के तरीके को बदल दिया। और अब तो ऐसा है की मे जब कभी घर बाजार निकलती हूँ  और मुझे आम दिख गया तो उसे लेना तो बनता है। 

अगर आप आम को काट कर अथवा निचोड़ कर खाने से बोर हो गए  है और कुछ नया आजमाना चाहते है तो एक बार घर पर आम का रस  (मैंगो मिल्क शेक) जरूर बनाए। 

आम का रश (mango shake ) बनाने के लिए सबसे पहले चाहिए आम? 
                                                     ये तो वों वाली बात हो गई कि मच्छर को मरने के लिए सबसे पहले चाहिए मच्छर।   हाहाहाहा..... 

आइए सब्जेक्ट पर आते हैं।  

अगर आपने आम को बाजार से खरीद कर लाया है या वो खुद आपंके पेड़ का या आपके बागीचे का है तो उसे पहले अच्छे से धूल कर साफ कर ले। 

आगर आप ठंढा आम का रस बनाना चाहते है तो आपको आम को धुलने के बाद कुछ देर के लिए पानी मे या अगर आपके पास फ्रिज हो तो उसमे रख दे। 

आम के ठंढा हो जाने के बाद उसे एक बर्तन मे काट कर सारे गूदे को निकाल ले। 

आम मे थोड़ा सा दूध (गरम/ ठंढा) मिला दे। 

थोड़ा सा चीनी मिला दे। 

अगर आप आम के रस को थोड़ा और  टेस्टी बनाना चाहते हैं तो उसमे बाजार मे उपलब्ध किसी भी कॉम्पनी का कॉनडेन्स मिल्क मिला दे। 

उसके बाद मिक्सर के एक घोल बनाने वाले जार मे या एक हैंड ग्रैंडेर से पूरा लस्सी नुमा घोल तैयार  करे जब तक आम के टुकड़े पूरी तरह घुल ना जाए। 

घुलने के बाद आप उसे अपने पीने के लिए एक ग्लास मे या किसी को देने के वास्ते शीशे के ग्लास भी इस्तेमाल मे ला सकते हैं। 

सावधानियाँ 

आम को अच्छी तरह धूल ले। 

चीनी अथवा कन्डेन्स मिल्क मिलाते समय आम के मिठास का खयाल रखे, कही ऐसा ना हो कि आपने चीनी की मात्रा को अधिक कर दिया या कन्डेन्स मिल्क की मात्रा को अधिक कर दिया। 

किसी को सर्व करते समाय कांच की गिलास का ही उपयोग करे। इससे देखने वाले के चेहरे पर  एक अलग खुशी देखी जा सकती है। 

सर्व करने वाले ग्लास मे एक पुदीना की डाली भी रख सकते हैं। 

और भी थोड़ा अच्छा लगाने के लिए आप इसमे दुध मे मिलने वाले मलाई को भी ग्लास के ऊपरी वाले हिस्से पर रख सकते हैं। एक-दो चेरी के भी टुकड़े रख सकते हैं। जो चार चाँद लगने का काम करेगा।  

अब आपका आम का रस या mango shake खुद को लेने या किसी को देने के लिए बिल्कुल तैयार है। 
तो चलिए इसका आनंद लेते हैं। 



कॉमेंट करके हमे जरूर बताए कि आम का रस आपको कैसा लगा? 

                                             और हमारे चैनल को सबस्क्राइब भी कर ले ताकि आपको मेरी आने वाली कोई और डिश के बारे मे आसानी से जानकारी मिल सके। 


धन्यवाद 


1 टिप्पणी: