करेले का भरवा (STUFFED BITTER GUARD)

करेले का भरवा (STUFFED BITTER GUARD)

 

 करेले का मसालेदार भरवा (Spicy stuffed Bitter Guard)


करेला किसी को बेहद पसंद होता है तो किसी को इसकी कड़वाहट से शिकायत होती है। लेकिन इसके कड़वाहट को निकालने के बहुत से तरीके है। करेले मे काफी मात्रा मे विटमिंस और मिनरल्स पाए जाते है। करेले से हम बहुत कुछ बना सकते है जैसे सब्जी, अचार, जूस आदि। आज मै आपको करेले का मसालेदार भरवा बनाना बताऊंगी जिसमे कड़वाहट भी नही होगी और ये करेले को बिना छिले बन सकता है।

आवश्यक सामग्री


1. करेला (500 ग्रा.)
2. प्याज (2 बारीक कटे हुए)
3. हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)
4. कच्चा आम (1 चम्मच घीसा हुआ)
5. अदरक लहशुन का पेस्ट (1 चम्मच)
6. जीरा (1/2 चम्मच)
7. अजवैन (1/2 चम्मच)
8. मंगरैल (1/2 चम्मच)
9. सौफ (1/2 चम्मच)
10. धनिया पाऊडर (1 चम्मच)
11. लाल मिर्च पाऊडर (1 चम्मच)
12. जीरा पाऊडर (1/2 चम्मच)
13. गरम मसाला (1 चम्मच)
14. तेल (5 चम्मच)
15. हिंग (1 पिंच)
16. नमक (स्वादानुशार)

करेले का भरवा बनाने कि विधि

करेला भरवा बनाने के लिए हम सबसे पहले करेलो को अच्छे से धुल लें। इसके बाद करेलो को बीच से लम्बाई मे काट लें। ध्यान रहे कि करेले दोनो साईड से जुड़े रहे। अब करेलो को थोडा फैला के इसके अंदर के सारे बीज को निकाल ले। अब बीज को एक कटोरी मे रख ले। 

अब एक कटोरी मे डेढ चम्मच के करीब हल्दी लें और उसमे एक चम्मच नमक डालकर घोल ले। इस मिक्स्चर को करेलो के अंदर व बाहर हाथो कि मदद से लगा ले। अब करेलो को एक बर्तन मे ढक कर रख दे। इससे करेले का कड़्वापन दूर हो जाएगा। 

अब भरावन की बारी। भरावन बनाने के लिए फ्लेम पर एक पैन/कड़ाही रखे। उसमे दो चम्मच तेल डाले। तेल को थोड़ा गरम होने दे। तब उसमे जीरा, सौफ, अजवैन, मंग्रैल और एक चुटकी हिंग डालकर इन खडे मसालो को थोड़ा चटकने दे।

 अब इसमे बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाले। इन सब को थोडी देर भुने फिर इसमे प्याज डाले। प्याज़ के गोल्डेन ब्राऊन हो जाने पर अदरक लहशुन का पेस्ट डाले और इसे चलाए। 

अब इसमे हल्दी, लाल मिर्च पाऊडर, गरम मसाला, जीरा पाऊडर, धनिया पाऊडर और स्वादानुशार नमक डाल दे। अब इन मसालो को मिडियम फ्लेम पर तब तक भुने जब तक इसका कलर ना बदल जाए।

 अब करेलो के बीज को इस मसाले मे मिलाकर थोड़ा और भुन ले। अब इसमे घिसा हुआ कच्चा आम डाल दे। अब भरावन तैयार है।

अब हल्दी- नमक लगे करेलो को ठंडे पानी से अच्छी तरह धुलकर एक साफ कपडे से पोछ ले। अब करेलो को हाथो से फैलाए और उसमे भरावन को चम्मच की सहयता से भर ले।

अब फ्लेम पर एक कढाई रखे और उसमे 3 चम्मच तेल डालकर उसे गरम होने दे। तेल के गरम हो जाने पर भरे हुए करेलो को उसमे डाल दे और उसे लो फ्लेम पर ढक कर रख दे। अब इसे 2-2 मिनट पर चिमटे कि सहयता से पलटते रहे और इसे चारो तरफ से पलट-पलटकर अच्छे से गोल्डेन ब्राउन होने तक पका ले। 

अब हमारा करेला भरवा बनकर तैयार है। इसे एक प्लेट मे निकाल ले। अब आप इसे किसी भी रोटी/पराठे या चावल और दाल के साथ सर्व करे।



सुझाव

  • करेला भरवा बनाने के लिए ताजा, हरा और मिडियम साईज के करेलो का प्रयोग करे।
  •  आप करेले भरवा को पलटने के लिए चिमटे का ईस्तेमाल करे, इससे करेलो को पलटना काफी आसान हो जाता है। 
समय : 30 मिनट
मात्रा : 3 से 4 लोगो के लिए

        
                      मेरे वेब्साईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!!
                      रेसिपि अच्छी लगी हो तो कमेंट मे जरूर बताए!!


3 टिप्‍पणियां: