बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू सभी को काफी पसंद होते है। इसका स्वाद काफी सोंधा होता है। यह भारत कि बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी को बेसन के लड्डू काफी पसंद थे इसलिये हम अक्सर बाजार से बेसन के लड्डू मंगवाकर भगवान को भोग लगाते है। त्योहार, शादी-विवाह, पूजा-पाठ आदि मे भी बेसन के लड्डू का काफी महत्व है। वैसे तो ये बाजार मे आसानी से मिल जाते है पर आज मै आपको इसे घर पर एकदम आसान तरीके से बनाना सिखाऊंगी। 

आवश्यक सामग्री



1. बेसन (2 कटोरी)
2. पीसी चीनी (1 कटोरी)
3. घी (1/2 कटोरी)
4. ईलाईची पाऊडर (1/2 चम्मच)
5. गड़ी का बुरादा (2 चम्मच)
6. सूखा फल ( काजु, बादाम आदि)

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए फ्लेम पर एक कड़ाही रखे। कड़ाही मे दो कटोरी बेसन डाले। बेसन को 7-8 मिनट तक लो फ्लेम पर भुने। बेसन हल्का भुन जाए तो उसमे थोड़ा-थोड़ा घी डालते हुए बेसन को लगातार चलाते रहे। बेसन को कलर बदलने और उसमे से खुशबू आने तक भुने। जब बेसन घी सोखने लगे तब फ्लेम को बंद कर दे, इसमे 1/2 चम्मच ईलाईची पाऊडर डाल दे और बेसन को एक थाली मे फैला ले। अब इसे ठंडा होने दे।

जब बेसन ठंडा हो जाए तब उसमे पीसी हुई चीनी और गड़ी का बुरादा मिला दे। अब हाथो मे हल्का सा घी लगा-लगाकर सारे लड्डू बांध ले। अब हमारे बेसन के लड्डू तैयार है। अब इसे सूखे फल से गर्नेशिंग करे और सेर्वे करे।  

सुझाव 

  • बेसन के लड्डू को अगर आप घर पर पिसे चने के बेसन से बनायेंगे तो यह और भी शुद्ध व स्वादिस्ट होगा। 
  • बेसन के लड्डू बनाने के लिए थोडे दरदरे बेसन का प्रयोग करे। 

             मेरे वेब्साइट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
            ऐसी और भी  रेसिपिज के लिए मुझे फौलो  करे !! 

2 टिप्‍पणियां: