मिठी लस्सी

मिठी लस्सी

 झटपट बनाए मिठी लस्सी 

दही तो सभी को पसंद होता है। दही भारतीय थाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अनगिनत फायदे भी है। यह हमारे दात, पेट और त्वचा के लिए बहुत ही कारगर होता है। दही के सेवन से हमारे शरीर मे उर्जा का बहाव बढ जाता है। दही सबको बहुत पसंद होती है। वैसे तो सादी दही बहुत ही स्वादिस्ट लगती है पर हम इसकी बहुत सी रेसिपिज भी बना सकते है जैसे दही के कई प्रकार के रायते, दही बड़े, लस्सी, आदि। आज हम लस्सी बनायेंगे। गरमी मे ठंढी-ठंढी लस्सी का मजा तो सभी लेना चाहते है। शाम को स्नैक्स के साथ लस्सी मिल जाए उससे अच्छा तो शायद ही कुछ होता होगा। तपती धूप मे बाहर से आने के बाद लस्सी की डीमांड तो हर कोई करता है। पर अगर बनाने वाले आप खुद है तो आप किससे डिमांड करेंगे। आज मै आपको एकदम झटपट से पांच मिनट मे लस्सी बनाना बताउंगी।तो चलिए शुरु करते है। 

आवश्यक सामग्री 

1. दही (2 कप फ्रेश)
2. बर्फ (3-4 क्यूब्स)
3. चीनी (3 चम्मच)
4. ईलाईची पाऊडर (1/4 चम्मच)
5. काजू, बादाम, पिस्ता ( कटा हुआ)

लस्सी बनाने की विधी

लस्सी बनाने के लिए एक गहरा बर्तन ले। उसमे 2 कप दही डालकर ब्लैंडर या हैंड ब्लैंडर की मदद से अच्छी तरह फेट ले। अब इसमे चीनी, ईलाईची पाऊडर और बर्फ डाल के थोड़ा और ब्लैंड कर दे। दही के सारे लम्ब्स खत्म हो जाने तक ब्लैंड करे। अब इसे एक काच के ग्लास मे निकाल ले। अब काजू, बादाम, पिस्ता, से लस्सी को गार्निस करे। हमारी ठंडी-ठंडी लस्सी तैयार है। अब आप आरम से पंखे के निचे, कूलर के आगे या पेड़ के निचे बैठ्कर इस रसीली ठंडी लस्सी का आनंद ले।

सुझाव 

1. गार्निशिंग के लिए आप दूध की मलाई का प्रयोग भी कर सकते है।

2. दही को ब्लैन्ड करने के बाद आप इसे फ्रीज मे रख देंगे तो यह थोड़ा गाढा हो जाएगा। इस प्रोसेस को अगर करते है तो बर्फ को स्किप कर दे।


                              मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!

                              ऐसी और भी  रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 

                              


4 टिप्‍पणियां: