अनार का जूस | Pomegranate Juice

अनार का जूस | Pomegranate Juice

 


आप सभी जानते ही होंगे अनार खाना या अनार का जूस पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा होता है। अनार से हमारे शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के बहुत सारे फायदे हैं। आज के समय में हर कोई बढ़ती उम्र में जवान फुर्तीला और सुंदर दिखना चाहता है। उसके लिए अनार का जूस काफी असरदार होगा। साथ ही सुबह का एक ग्लास अनार का जूस आपको पूरे दिन एनर्जी प्रदान करता है। अनार सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से हमें बचाकर त्वचा की ऊपरी परत को सुरक्षा प्रदान करता है। वैसे तो अनार का स्वाद अच्छा होता है पर कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता खासकर बच्चों को। उन्हे अनार के जूस में कुछ अलग टेस्ट चाहिए। आज हम बहुत ही हेल्दी और टेस्टी अनार का जूस बनाएंगे। यह जूस उनके लिए भी बहुत असरदार होने वाला है जो डाईट पर हैं और अपना वजन घटाना चाहते हैं। आज हम इसे बहुत ही आसानी से मिक्सर की मदद से पीसकर बनाएंगे। तो चलिए शुरु करते है।

आवश्यक सामग्री 



1. अनार का दाना (एक कटोरी)

2. काला नमक (1/4 चम्मच)

3. चाट मसाला (1/4 चम्मच)

4. नींबू का रस (1/4 चम्मच)

5. शहद (1/2 चम्मच)

6. पानी (आधा कप)

अनार का जूस बनाने की विधि 



अनार को अच्छी तरह धुल कर पोछ लें। अनार को कट करके उसके अंदर से सारे दाने निकाल ले। अब मिक्सर जार में अनार के दाने और आधा कप पानी डालें। अब मिक्सी का बटन 2 सेकंड के लिए दबाएं। ऐसा 4-5 बार करे ताकि अनार के दाने का रस निकल जाए और बीज रह जाए। अगर आप इस प्रोसेस से मिक्सर नहीं चलाएंगे तो अनार के दाने बीज सहित पिस जाएंगे और फिर जूस कड़वा लगेगा। अब एक गहरा बर्तन ले उसके ऊपर एक बड़ी छन्नी मे पिसे हुए मिश्रण को डालकर एक चम्मच की मदद से दबा दबा कर छान ले। अब छन्नी में निकले हुए खुज्जे को हटा दें। अनार के जूस मे अब नींबू का रस, चाट मसाला, काला नमक और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे एक कांच के गिलास में निकालकर सर्व करें और फैमिली के साथ एंजौय करे। 

सुझाव

1. आप इसमे शहद की जगह चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मैंने यहा शहद का इस्तेमाल किया है क्योंकि शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है।

2. अगर आपके पास बड़ी छन्नी ना हो तो मिश्रण को छानने के लिए आप कॉटन कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अगर आप चाहें तो इसमें आइस्क्यूब डालकर इसे और भी चिल्ड बना सकते हैं।

                                   मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!

                               ऐसी और भी रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 

                               आप अपनी डीमांड कॉमेंट मे जरूर बताए !!







12 टिप्‍पणियां:

  1. By lokking the juice only i can say the juice is like you
    Lmao just kidding
    I will definitely try for it
    As its good for health and lokking so tasty by seeing it only 😋
    Waiting for your next recipe .
    Do post it faster

    जवाब देंहटाएं