आज मैं आपको वेज चाऊमीन की रेसिपी बताऊंगी।
वेज चाउमीन एक चाइनीज स्ट्रीट फूड है लेकिन आज यह पूरी दुनिया मे सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। इसमें सब्जियों का प्रयोग थोड़ा अधिक हो तो यह काफी स्वादिष्ट और हेल्दी हो जाता है। वेज चाऊमीन एक तरह का लुभावना डिश है। इसका स्वाद और इसकी बनावट हर किसी को इसे खाने पर मजबूर कर देता है। खासतौर पर यह यंग जनरेशन के लोगों को बेहद पसंद होता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। यह विभिन्न प्रकार के सौस और कुछ सब्जियों के साथ बनने वाला डिश है। तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं।
आवश्यक सामग्री
1. चाउमीन (250 ग्राम)
2. प्याज (एक कटा हुआ)
3. शिमला मिर्च (आधा क)
4. पत्ता गोभी (एक कटोरी)
5. हरी मिर्च (2 बीच से कटा हुआ)
6. रेड चिली सॉस (एक चम्मच)
7. ग्रीन चिली सॉस (एक चम्मच)
8. टोमेटो सॉस (एक चम्मच)
9. सोया सॉस (आधा चम्मच)
10. विनेगर (आधा चम्मच)
11. अदरक (आधा चम्मच बारीक कटा हुआ)
12. लहसुन (आधा चम्मच बारीक कटा हुआ)
13. पानी (5 कप)
14. तेल (दो टेबलस्पून)
15. नमक (स्वादानुसार)
वेज चाऊमीन बनाने की विधि
1. एक बड़ा भगौना या कड़ाही लें। उसमें 5 से 6 कप पानी, आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच तेल डाले और पानी में उबाल आने दे।
2. अब इसमें नूडल्स डालें और पकने दें। नूडल्स को ओवरकुक ना करें।
3. जब नूडल्स हल्का पक जाए तो उसे गर्म पानी से छानकर नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धुलकर छन्नी वाले बर्तन में रख दे।
4. अब नूडल्स पर हल्का तेल डालकर नूडल्स को हल्के हाथों से मिला ले।
5. अब एक पैन या कढ़ाई में तेल डालें और गर्म करें।
6. अब उसमें बारीक कटा लहशुन और अदरक डालकर चटकने दे।
7. अब प्याज और पत्ता गोभी डालकर तेज आंच पर भूनें। फिर शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर भुने। ध्यान रहे सब्जियों को थोड़ा कच्चा ही भुने।
8. अब सब्जियों में ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस, सोया सॉस और वैनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें नूडल्स डालें और अच्छे से मिक्स कर दें।
9. हमारा वेज चाऊमीन बनकर तैयार है। अब इसे गर्मागर्म सर्व करें।
सुझाव
1. नमक थोड़ा ही डालें क्योंकि हर सौस में थोड़ा बहुत नमक होता ही है।
2. नूडल्स को उबालते समय उसको ओवरकुक ना करें नहीं तो नूडल्स टूट जाएंगे।
3. सब्जियों को तेज आंच पर पकाएं ताकि वे थोड़ी कच्ची और क्रंची रहें। इससे चाऊमीन का स्वाद और बढ़ जाएगा।
मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
ऐसी और भी रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !!
आप अपनी डीमांड कॉमेंट मे जरूर बताए !!
Mouth watering dish
जवाब देंहटाएंthanks for comliment....
हटाएंDo provide more such dishes
जवाब देंहटाएंwill try my best...
हटाएं