प्रोटीन सैलेड रेसिपी | Protein Salad Recipe

प्रोटीन सैलेड रेसिपी | Protein Salad Recipe


आज हम प्रोटीन सैलेद की रेसिपी जानेंगे 

यह तो हर किसी को पता है कि अनार खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा है और खास बात तो यह है कि यह बच्चों को भी काफी पसंद होता है जिसे वे आसानी से खा लेते हैं। यह विटामिन सी अथवा के और फाइबर से भरपूर होता है। काला चना हमारे शरीर मे ताकत बढाता है और बीमारियों से कोसों दूर रखता है। काले चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और बहुत से मिनरल्स होते हैं। मूंगफली को सस्ता बादाम भी कहा जाता है। इससे यह अनुमान लगा सकते हैं कि मूंगफली में बादाम के सारे तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली खाने से हमारी पाचन क्रिया काफी बेहतर रहती हैं। इसमे कैल्शियम और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।इसके सेवन से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। मूंग दाल के भी अनेकों फायदे है। यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है। इसमे भरपूर मात्रा में सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है जोकि हमारे पेट की चर्बी को कम करता है और वेट लॉस में मदद करता है। सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक रखता है। दिमाग को ऊर्जा प्रदान करता है। अगर आप सोयाबीन का रोजाना प्रयोग करें तो आप दिल की बीमारियों से बच सकते है।

अगर खाने में पौष्टिकता की बात करें तो सैलेड का नाम सबसे पहले आता है जिसे हम घर पर झटपट बना सकते हैं। इसे सुबह के नाश्ते में या शाम के स्नैक्स में खा सकते हैं।यह हमारे शरीर को भरपूर पोषण देता है। आज हम अनार के दाने, मूंगफली, काला चना, मून्ग, सोयाबीन बीज से प्रोटीन सैलेड बनाएंगे जोकि हमे कई सारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता देगा। अगर इस प्रोटीन सैलेड का हम रोजाना सेवन करें तो यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसे तैयार करना भी काफी आसान होता है।

आवश्यक सामग्री


1. अनार का दाना (1/2 कप)

2. काला चना (1/2 कप)

3. मूंगफली (1/4 कप)

4. मूंग (1/4 कप)

5. सोयाबीन बीज (4 से 5)

6. नींबू का रस (1 चम्मच)

7. काली मिर्च पाऊडर (1/4 चम्मच)

8. काला नमक (1/ 4 चम्मच)

प्रोटीन सैलेड बनाने की विधि

1. एक बर्तन में काला चना, मूंगफली, सोयाबीन और मूंग दाल को पानी में डालकर रात भर भीगने के लिए छोड़ दें।

2. रात भर भीगने के बाद इन सब को एक बर्तन में छान कर निकाल ले।

3. अब इसमें अनारदाना डाल दें और सबको एक बार हाथ से नॉर्मली मिक्स कर ले।

4. अब इसमें नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।

5. हमारा प्रोटीन सैलेड तैयार है इसे ताजा ही खाएं।

सुझाव

1. आप इसमें अपनी फेवरेट सीरैल्स या फल ऐड कर सकते हैं या इसमें से आप को जो ना पसंद हो उसे स्किप कर सकते हैं।

2. सोयाबीन के बीज की संख्या ज्यादा ना करें क्योंकि उस में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह आपके भूख को मिटा सकती है।


                            मेरे वेबसाईट पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !!
                               ऐसी और भी रेसिपीज के लिए मुझे फौलो जरूर करे !! 
                               आप अपनी डीमांड कॉमेंट मे जरूर बताए !!

1 टिप्पणी: